घर पर बनाएं मच्छर भगाने वाला लिक्विड,वो भी बहुत काम खर्च में
मच्छरों को दूर रखने का आज़माया हुआ तरीका

मच्छरों को भगाने के लिए ज्यादातर लोग रिफिल का यूज करते हैं। रिफिल में लिक्विड भरा रहता है, जिसे एक मशीन में फिट किया जाता है। मशीन रिफिल के लिक्विड को गर्म करती है और वो हवा में फैलने लगता है, जिससे मच्छर भागने लगते हैं। रिफिल के अंदर भरे जाने वाले लिक्विड को आप घर पर ही बना सकते हैं।

आपको सिर्फ कपूर और तारपीन तेल की जरूरत होगी।
अगर आपके पास किसी भी कंपनी की रिफिल मशीन है, तब उसके लिक्विड को घर पर ही बनाया जा सकता है। इसके लिए, आपको सिर्फ कपूर और तारपीन तेल की जरूरत होगी। कपूर किराने और तारपीन तेल हार्डवेयर शॉप से खरीदा जा सकता है। ये दोनों चीजें महंगी भी नहीं होती। एक लीटर तारपीन और एक पैकेट कपूर से 2 साल यानी 24 महीने के लिए आप लिक्विड तैयार कर सकते हैं
अब आप ही सोचो आप की कितनी बचत होगी क्यों क एक रिफिल ६५से ९० रुपये की आती है और ये २० से २२ दिन चलती है|

ऐसे बनाये आप मच्छर भगाने वाली रिफिल
सबसे पहले कपूर की एक टिक्की को एकदम बारीक पीस लें। ये किसी चूर्ण की तरह हो जाना चाहिए। इसमें कोई बड़ा टुकड़ा नहीं होना चाहिए। अब पुरानी रिफिल से रॉड निकालकर उसमें पिसे हुए कपूर को डाल लें। इसके बाद इसमें तारपीन तेल डालकर रॉड को लगा लें। रिफिल को बंद करने के बाद तब तक हिलाएं जब तक तेल में कपूर पूरी तरह घुल नहीं जाता। इन दोनों के मिक्स होते ही आपका लिक्विड तैयार हो जाएगा।

नोट : कपूर के एक पैकेट में 24 से भी ज्यादा टिक्की होती हैं। वहीं, एक लीटर तारपीन से 24 से भी ज्यादा रिफिल आसानी से भरे जा सकते हैं।

ये हैं मच्छर भगाने के किफायती उपाय
नीम का तेल – – कई रिसर्चों में ये बात प्रमाणित हो चुकी है कि नीम का तेल किसी भी रिपेलेंट से अधिक बेहतर होता है। ऐसे में आप रात को सोते वक्त बच्चे के शरीर पर नीम का तेल लगा दें। इससे उसे मच्छर नहीं काटेगा। इसके अलावा नीम के पेड़ के आसपास भी मच्छर न के बराबर आते हैं।

लौंग का तेल – – लौंग के तेल की महक से मच्छर दूर भागते हैं। ऐसे में ये उपाय भी आपके लिए काफी कारगर होगा। सबसे पहले लौंग के तेल को नारियल तेल में मिला लें। इसके बाद इसे बच्चे की स्किन पर लगाएं।