एक साल ऐसा भी
ना अचारों की खुशबू , ना मुरब्बे की मिठास,
ना अनाज का भंडार ,ना दालों का स्टॉक |
ना आइसक्रीम की ठंडक ,ना बर्फ की चुस्की,
ना गन्ने का रस ,ना मटके की कुल्फी,
एक साल ऐसा भी ।
ना ऑरेंज की कैंडी ,ना केरी की लौंजी,
ना सैर या चौपाटी ,ना गोलगप्पों की गिनती |
ना शादियों के कार्ड ,ना लिफाफों पर नाम,
ना तिये का उठावना ,ना दसवे की बैठक,
एक साल ऐसा भी ।
ना साड़ी की खरीदारी,ना मेकअप का सामान,
ना जूतों की फरमाइश ,ना गहनों की लिस्ट |
ना ट्रेन की टिकट,ना बस का किराया,
ना फ्लाइट की बुकिंग ,ना टेक्सी का भाड़ा,
एक साल ऐसा भी ।
ना नानी का घर ,ना मामा की मस्ती,
ना मामी का प्यार ,ना नाना का दुलार |
ना पिता का आंगन ,ना माँ का स्वाद,
ना भाभी की मनुहार ,ना भाई का उल्लास
एक साल ऐसा भी ।
ना मंदिर की घंटी ,ना पूजा की थाली,
ना भक्तों की कतार ,ना भगवान का प्रसाद,
एक साल ऐसा भी ।
Show Comments